बदलाव, अवसरवाद और भेड़चाल

अवसरवाद नींव से लेकर शिखर तक दिख रहा है। वैचारिक अस्थिरता के कारण, नेता ही नहीं, पूर्व अफसर और अब तो आम आदमी भी विचलन का शिकार है। यह उक्ति कि ‘जहां मिली तवा परात वहीं बिताई सारी रात’ सटीक बैठ रही है।
कल तक जिनसे नाक-भौं सिकाड़ी जाती थी, उन्हींप की गलबहियां डाली जा रही हैं। छोड़ने से लेकर शामिल होने तक के उपक्रम चालू हैं। क्याि इसे बदलाव की बयार का परिणाम कहेंगे, क्याल वास्तरव में ऐसे सभी सुजन अपने आसपास बिगड़ते माहौल को सुधारने के हामी हैं। क्या यही आखिरी मौका है, क्याक उनके सामने विकल्पस सीमित और आखिरी हैं… ऐसे ही कई सवाल… जिनके सीधे उत्तवर तो शायद मिले, मगर, भेड़ों के झुंड जरुर दौड़ते दिख रहे हैं। पहले भी दौड़ते थे, और लग रहा है कि शाश्वात दौड़ते रहेंगे। शिक्षा और उच्चि शिक्षा का भी उसपर शायद ही प्रभाव पड़े।
लिहाजा, इस दौड़भाग के निहितार्थ भी समझे जाने चाहिए। यह आपाधापी स्वाहित से आगे जाती नहीं दिखती। व्याक्तिवाद यहां भी हावी है, सूरज का ख्यािल यहां भी बराबर रखा जा रहा है। ऐसे में यह दावा कि समाज, राज्यस और देश बदलेगा, मिथ्याा लगता है। लक्षित बदलाव वास्त विक बदलाव की आगवानी कतई सूचक नहीं माना जा सकता है।
सो जागते रहो, जागते रहो…