सरोकार

उत्तराखंड के अब तक के मुख्यमंत्रियों के नाम



उत्तराखंड राज्य गठन को 23 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन 23 वर्षो में राज्य में अंतरिम सरकार से अब तक 10 मुख्यमंत्री बने। राज्य में वर्ष 2016 में दो बार राष्ट्रपति शासन भी लगा। अब के मुख्यमंत्रियों में भुवन चंद्र खंडूरी और पुष्कर सिंह धामी दो-बार तो हरीश रावत तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। राज्य के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी अंतरिम सरकार के मुखिया रहे। जबकि पहली निर्वाचित सरकार के मुखिया का पदभार नारायण दत्त तिवारी के पास रहा। राज्य में वर्ष 2002 से 2022 तक 2002 2007 2012 2017 और 2022) पांच विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। उत्तराखंड राज्य की सत्ता पर अब तक कांग्रेस और भाजपा को ही सत्ता मिलती रही है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की लिस्ट सन् 2000 से 2024 तक)

 मुख्यमंत्रियों के नामकार्यकाल
01नित्यानंद स्वामी NITYANAND SWAMI09 नवंबर 200029 अक्टूबर 2001
02भगत सिंह कोश्यारी BHAGAT SINGH KOSHYARI30 अक्टूबर 200101 मार्च 2002
03नारायण दत्त तिवारी NARAYAN DATT TIWARI02 मार्च 200207 मार्च 2007
04भुवन चंद्र खंडूरी BHUVAN CHANDRA KHANDURI07 मार्च 200726 जून 2009
05 रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ RAMESH POKHARIYAL ‘NISHANK’27 जून 200910 सितंबर 2011
06भुवन चंद्र खंडूरी BHUVAN CHANDRA KHANDURI11 सितंबर 201113 मार्च 2012
07विजय बहुगुणा VIJAY BAHUGUNA13 मार्च 201231 जनवरी 2014
08हरीश रावत HARISH RAWAT01 फरवरी 201427 मार्च 2016
09राष्ट्रपति शासन27 मार्च 201621 अप्रैल 2016
10हरीश रावत HARISH RAWAT21 अप्रैल 201622 अप्रैल 2016
11राष्ट्रपति शासन22 अप्रैल 201611 मई 2016
12हरीश रावत HARISH RAWAT11 मई 201618 मार्च 2017
13त्रिवेन्द्र सिंह रावत TRIVENDRA SINGH RAWAT18 मार्च 201710 मार्च 2021
14तीरथ सिंह रावत TIRATH SINGH RAWAT10 मार्च 202104 जुलाई 2021
15पुष्कर सिंह धामी PUSHKAR SIHGN DHAMI04 जुलाई 202123 मार्च 2022
16पुष्कर सिंह धामी PUSHKAR SIHGN DHAMI23 मार्च 2022वर्तमान


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button